अचानक दौड़ पड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीछे-पीछे भागे तुलसी सिलावट और प्रधुम्न सिंह तोमर — नेताओं की इस ‘सरप्राइज रन’ ने सबका ध्यान खींचा, फिटनेस का दिया अनोखा संदेश!
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक दौड़ने लगे और सबका ध्यान खींच लिया. उनके साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर भी दौड़ में शामिल हो गए. इस अनोखे अंदाज में सिंधिया ने फिटनेस का खास संदेश दिया
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाई दौड़, 55 की उम्र में युवाओं को बतायी फिटनिस.
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। वे हजीरा लूप से एलिवेटेड रोड (फेज-1) पर पहुंचे और करीब 200 मीटर तक दौड़ लगा दी। अचानक दौड़ते देख उनके साथ मौजूद मंत्री, अधिकारी और समर्थकों को भी दौड़ना पड़ा। मंगलवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।
निरीक्षण के दौरान अचानक दौड़ने लगे सिंधिया एलिवेटेड रोड पर निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने देखा कि उनके साथ चल रहे लोग थक रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी थक जाते हो” और खुद दौड़ने लगे। उनके दौड़ते ही मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उनके पीछे दौड़ पड़े।
ऐसे में सिंधिया के साथ मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे, जिन्हें उनके साथ दौड़ना पड़ा। एलिवेटेड रोड पर दौड़ते हुए सिंधिया के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उन्हें इस रोड पर दौड़ने वाला पहला व्यक्ति भी बताया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा इसके बाद कलेक्ट्रेट में सिंधिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर सवाल उठाए और काम में देरी पर नाराजगी जताई।
इस बैठक में ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह शामिल नहीं हुए, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। उनके अनुपस्थित रहने को लेकर भाजपा के अंदर गुटबाजी के कयास लगाए जा रहे हैं।
सांसद बोले- समीक्षा से विकास होना चाहिए बैठक में शामिल न होने पर सांसद कुशवाह ने कहा कि समीक्षा बैठकें चलती रहती हैं और जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर समीक्षा करते हैं। उनका कहना था कि प्राथमिकता विकास कार्यों को समय पर पूरा करना है।
सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए पूरा रोडमैप तैयार है। इसमें चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस