पति और 2 बच्चों को छोड़ तांत्रिक के साथ महिला फरार, अंधविश्वास के झांसे में आई विवाहिता, छह लाख नकद और सोने के जेवर लेकर फुर्र
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला को पुलिस ने भोपाल से बरामद कर लिया है. महिला सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर एक तांत्रिक के साथ फरार हो गई थी. तकनीकी जांच के आधार पर महिला की लोकेशन ट्रेस की गई. पूछताछ में महिला ने पति से परेशान होकर घर छोड़ने की बात कही है.
इंदौर में एक महिला घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर एक तांत्रिक के साथ भाग गई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को भोपाल से पकड़ा और उसके पास से चोरी का कैश और जेवर बरामद कर लिए
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके में भरोसे और धोखे का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपने घर में पूजा-पाठ करने वाले एक तांत्रिक के साथ सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी भाग गई थी. घटना के बाद महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टेक्निकल जांच के जरिए उसकी लोकेशन भोपाल में ट्रेस की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को भोपाल से बरामद कर लिया. महिला ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है.
घर में पूजा- पाठ कराने आता था तांत्रिक
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति से परेशान होकर राकेश जाटव नाम के एक युवक के साथ भाग गई थी. सबसे बड़ी बात यह पता चली कि राकेश घर पर तांत्रिक क्रियाएं और पूजा-पाठ करवाने आता था. इसी दौरान उनकी जान-पहचान हुई और वह अपने पति से परेशान होकर तांत्रिक राकेश के साथ भाग गई.
सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए ACP रुबीना मिज़बानी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, महिला के परिवार और उसके पति के बयान लिए गए. दोनों के बयान अलग-अलग रिकॉर्ड किए गए. फिर उनके बयानों के आधार पर आगे की जांच की गई. टेक्निकल जांच में महिला की लोकेशन भोपाल में मिली, जहां वह मिली. उसके पास से कुछ कैश और सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं.
महिला ने किए चौंकाने वाले खुलासे
महिला ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह अपने पति के व्यवहार और घरेलू विवादों से काफी परेशान थी. इसी दौरान घर में तांत्रिक क्रियाएं संपन्न कराने आने वाले राकेश जाटव से उसकी पहचान हुई. राकेश ने उसे सहानुभूति दिखाई और वह उसके झांसे में आ गई. फिलहाल पुलिस महिला से विस्तृत पूछताछ कर रही है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस