अलीराजपुर जिले का बदला नाम,अब होगा आलीराजपुर : सरकार ने जारी की अधिसूचना

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले का नाम बदलकर अब ‘आलीराजपुर’ होगा। केंद्र सरकार के मध्य प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर एनओसी जारी करने के बाद मध्य प्रदेश ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।

अलीराजपुर जिले का बदला नाम,अब होगा आलीराजपुर : सरकार ने जारी की अधिसूचना

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'आलीराजपुर' कर दिया गया है। राज्य शासन के राजस्व विभाग ने सोमवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि जिले का नया नाम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने अलीराजपुर जिले का नाम बदलकर अब ‘आलीराजपुर’ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 21 अगस्त 2025 को इस नाम परिवर्तन को अपनी औपचारिक स्वीकृति दी थी। अब मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी करने के बाद जिले का नाम आलीराजपुर कर दिया गया है। जिले के कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें कारण भी बताया गया। सरकार ने कारण को सही मानते हुए भारत सरकार को एनओसी के लिए प्रस्ताव आगे भेजा, जिस पर केंद्र की तरफ से एनओसी मिल गई है। अब प्रदेश सरकार ने भी अलीराजपुर का नाम आलीराजपुर करने की अधिसूचना जारी कर दी हैं।

राठौड़ शासकों का भी प्रभाव रहा

जिले के नाम की पुरानी वर्तनी “अलीराजपुर” लंबे समय से विवाद और चर्चा का विषय रही थी। इसको बदलने के लिए स्थानीय लोग मांग रहे थे। इतिहासकारों के अनुसार यहां पर अली और राजपुर नाम से दो गांव हैं। ये दोनों गांव 400 साल पहले छोटी छोटी रियासतें थीं। ऐसा माना जाता है कि 15 वीं सदी में यहां भील राजा आलिया भील का शासन रहा। आलिया भील के नाम पर ही इस इलाके की पहचान बनी। वहीं, यहां पर बाद में राठौड़ शासकों का भी प्रभाव रहा और यह क्षेत्र राठौड़ राजाओं का गढ़ कहलाया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों शासकों के प्रभाव से ये दो रियासतें बनी थीं, जिनके नाम पर अब दो गांव रह गए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इन दोनों रियासतों को एक मिलाकर आलीराजपुर कहा जाता था। समय के साथ उच्चारण और वर्तनी में बदलाव आया और यह अलीराजपुर कहलाने लगा। स्थानीय समाज लंबे समय से इसकी मूल पहचान और उच्चारण “आलीराजपुर” को ही आधिकारिक मान्यता देने की मांग कर रहा था।