भारतीय व्यापार को नई ऊंचाई देगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’, रेल मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ CAIT की बड़ी रूपरेखा तैयार-चम्पालाल बोथरा

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा देश के व्यापार, निर्यात और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़े राष्ट्रीय व्यापारिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। 18-19 मई 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बैठक का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal करेंगे, जहां “भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026)” के डिजिटल पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ होगा।

भारतीय व्यापार को नई ऊंचाई देगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’, रेल मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ CAIT की बड़ी रूपरेखा तैयार-चम्पालाल बोथरा

व्यापार को नई उड़ान देगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’

भारत मंडपम में जुटेंगे देशभर के बड़े व्यापारी

पीयूष गोयल करेंगे BVM 2026 पोर्टल और ऐप लॉन्च

MSME और छोटे व्यापारियों को मिलेगा बड़ा मंच
भारतीय व्यापार को नई ऊंचाई देगा ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’, रेल मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ CAIT की बड़ी रूपरेखा तैयार
•केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ, भारत मंडपम में जुटेगा देश भर का शीर्ष व्यापारिक नेतृत्व*
• *12-15 अगस्त को आयोजित होने वाला ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ देश के व्यापारियों के लिए बनेगा स्वर्णिम अवसर: चम्पालाल बोथरा*
• *पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू वोकल’ और ‘वोकल टू ग्लोबल’ विजन को धरातल पर उतारेगा कैट का भव्य एग्जीबिशन*
• *20 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ व्यापारिक नेताओं की विशेष बैठक में रेलवे लॉजिस्टिक और फ्रेट व्यवस्था पर होगा सीधा संवाद*

देश के व्यापारिक जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, निर्यात बढ़ाने और लॉजिस्टिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े व्यापारिक आयोजनों की व्यापक रूपरेखा तैयार हो चुकी है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने जानकारी दी कि 18-19 मई 2026 को प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय महामंथन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल करेंगे। इस अवसर पर देश के व्यापार को आधुनिक और डिजिटल ताकत देने के लिए “भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026)” के आधिकारिक वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप का भव्य शुभारंभ भी किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के चेयरमैन, एमडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और देश भर के प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
12-15 अगस्त: ‘भारत मंडपम’ में सजेगा व्यापार का महाकुंभ
CAIT टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला “भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026)” देश के एमएसएमई और छोटे व्यापारी और थोक व्यापारियों के लिए अपने व्यापार को बढ़ाने का एक अभूतपूर्व अवसर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि कैट (CAIT) द्वारा आयोजित यह विशाल राष्ट्रीय एग्जीबिशन न केवल घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू वोकल’ और ‘वोकल टू ग्लोबल’ विजन को भी धरातल पर साकार करेगी। इस प्रदर्शनी में बी-टू-बी (B2B) नेटवर्किंग, नए बाजारों की खोज तथा FTA (मुक्त व्यापार समझौते) देशों के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए सीधे व्यापारिक समझौते होंगे, जो भारतीय व्यापार को वैश्विक स्तर पर नई गति देंगे।
20 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ विशेष बैठक: मजबूत होगा रेलवे लॉजिस्टिक
सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि हाल ही में उनकी केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई, जिसमें रेलवे माल ढुलाई, पार्सल सेवा तथा व्यापारियों की जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रेल मंत्री ने व्यापारिक प्रतिनिधियों से सीधे संवाद की इच्छा व्यक्त की है। इसी क्रम में 20 मई 2026 को रेल मंत्रालय में देश भर के प्रमुख व्यापारिक नेताओं की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रेलवे लॉजिस्टिक और फ्रेट व्यवस्था को अधिक व्यापार-अनुकूल बनाने पर सीधा संवाद होगा।
सूरत और टेक्सटाइल लॉजिस्टिक का रखा जाएगा पक्ष
श्री चम्पालाल बोथरा ने बताया कि वह स्वयं सूरत और देश के कपड़ा उद्योग का प्रतिनिधित्व करते हुए इस उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। वे कोविड काल के बाद ‘पीएम गति शक्ति योजना’ के तहत सूरत के चलथान, उधना तथा गंगाधरा रेलवे स्टेशनों को माल ढुलाई केंद्र (कार्गो हब) के रूप में विकसित करने के जमीनी अनुभव रेल मंत्री के समक्ष साझा करेंगे।
उन्होंने बताया कि उस समय पश्चिम रेलवे के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारी जी. वी. एल. सत्य कुमार के साथ मिलकर ट्रेन द्वारा कपड़ा परिवहन को बढ़ाने के लिए जो व्यावहारिक कदम उठाए गए थे, उनका व्यापार पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। उन्हीं सफल मॉडलों और अनुभवों के आधार पर देशव्यापी लॉजिस्टिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु रेल मंत्री को महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव सौंपे जाएंगे।