एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या : घर में दबे मिले शव, बदबू ने उजागर किया राज़!
पुलिस की मौजूदगी में जब घर को खुलवाया गया, तो मौके पर मौजूद लोगों की रूहे कांप गयी। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है।

रायगढ़ जिले के ठुसेकेला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की टांगी से हत्या कर शवों को घर की बाड़ी में दफना दिया गया। पुलिस, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम मामले की जांच में जुटी
Mass Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफनाया गया। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। बुधराम राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
फोरेंसिक अधिकारी ने बताया कि सोते हुए हालत में सिर और गले पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। फिर खींचते हुए बाड़ी में ले गए। बाड़ी में गड्ढा खोदकर सड़े हुए पैरा से शवों को ढक दिया गया था। चारों के सिर और गले पर चोट के निशान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की है।
पिछले 4 दिनों से बंद पड़ा था घर
ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 4 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया।
घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
घर से बाहर थी एक बेटी इसलिए बच गई
स्थानीय महिला भुवनेश्वरी यादव का कहना है कि, घर बंद पड़ा था, आसपास के किसी लड़के ने अंदर देखा तो उसे खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घर के अंदर हत्या, बाड़ी में दफनाया
एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक गुरुवार सुबह सूचना मिली थी की एक घर में खून के धब्बे दिखे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला की पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या की गई है। घर के अंदर ही कुल्हाड़ी से मर्डर करने के बाद पीछे बाड़ी में शव दफनाया गया था।