जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच सड़क लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

शुजालपुर के अकोदिया रोड क्षेत्र में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। घटना सीसीटीवी में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच सड़क लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

अजय राज केवट माही 

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस भोपाल मध्य प्रदेश 

शुजालपुर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल, कई लोग घायल

अकोदिया रोड पर पुराना विवाद बना खूनी झड़प की वजह

CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शुजालपुर। अकोदिया रोड स्थित क्षेत्र में शनिवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से मारपीट तक की नौबत आ गई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर करवाई है।
पुलिस के अनुसार, विवाद का कारण पुराना जमीन संबंधी मामला बताया जा रहा है। दोपहर करीब 2:30 बजे एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल, पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है।