मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष का जमकर हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित,राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर हादसे का जिक्र नहीं, कांग्रेस का तीखा विरोध

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू होते ही हंगामें की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की हुई मौत का उल्लेख ना होने पर कांग्रेस के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष का जमकर हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित,राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर हादसे का जिक्र नहीं, कांग्रेस का तीखा विरोध

इंदौर जलकांड पर विपक्ष आक्रामक, राज्यपाल के भाषण पर उठे सवाल

कांग्रेस ने अभिभाषण का किया विरोध, सदन की कार्यवाही प्रभावित

दूषित पानी से मौतों पर सियासत, बजट सत्र की शुरुआत में बवाल

भागीरथपुरा त्रासदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में गूंजा विरोध

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच हुई. राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की. हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी.

राज्यपाल के अभिभाषण की प्रमुख बातें

राज्यपाल ने अपने संबोधन में 'विकसित मध्यप्रदेश' का रोडमैप पेश किया. उन्होंने सरकार की निम्नलिखित उपलब्धियों और लक्ष्यों पर जोर दिया:

अर्थव्यवस्था: वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य.

कृषि: वर्ष 2026 को 'कृषि वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा.

विकास: पीएम जनमन योजना के तहत 1.35 लाख आवासों का निर्माण और उज्जैन में शिप्रा नदी की स्वच्छता.

निवेश: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना.

विपक्ष का तीखा विरोध और नारेबाजी

जैसे ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 'अमृत काल' और विकास कार्यों का उल्लेख किया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ा विरोध जताया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि अभिभाषण में नल-जल योजना की विफलता और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है. भारी शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने अपना भाषण पूरा किया. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने शेष अभिभाषण को 'पढ़ा हुआ' मानकर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

बजट सत्र 2026: एक नज़र में

सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें सरकार अपना आगामी बजट पेश करेगी.

विवरण संख्या/तिथि

सत्र की अवधि 16 फरवरी - 6 मार्च

कुल प्राप्त प्रश्न 3,478

ध्यानाकर्षण सूचनाएं 236

स्थगन प्रस्ताव 10

शून्य काल के सवाल 83