महिला को कार से रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, 13 दिन पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हुई थी -पेंट हाउस को लेकर विवाद
इंदौर में पेंटहाउस किराए के देने के विवाद में महिला को कार से कुचल दिया गया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार से रहवासियों को टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला 13 दिन पहले ही अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थी.
इंदौर के समृद्धि एन्क्लेव में पेंटहाउस के व्यावसायिक उपयोग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी कार रहवासियों पर चढ़ा दी। इसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पिता-पुत्र फरार हो गए हैं
Indore Penthouse Dispute: इंदौर के एमआर 11 स्थित शिव वाटिका समृद्धि एनक्लेव में पेंटहाउस विवाद के चलते एक गंभीर घटना हुई, जहां पिता-पुत्र ने कथित तौर पर तेज रफ्तार कार से जानबूझकर रहवासियों को टक्कर मार दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. इस हादसे में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई, जो उस समय वहां से गुजर रही थीं.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में आक्रोश देखा गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया और जांच शुरू की. फिलहाल, आरोपी पिता-पुत्र की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.
मृतका महिला के पति का खुलासा
इस मामले में मृतका महिला के पति ने बताया कि वे और उनकी पत्नी सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी नीचे शोर होने लगा. जब वे नीचे गए, तो देखा कि उनकी लाइट ट्रिप हुई है. उन्होंने पेंटहाउस के मालिक से पूछा, तो मालिक ने कहा कि उन्होंने लाइट डाउन की है. इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई और कुछ सोसाइटी के लोग भी जमा हो गए. पेंटहाउस के मालिक ने अपने पुत्र को बुलाया, जो गाड़ी लेकर आया. बता दें, गुस्से में वह गाड़ी को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परिसर में दौड़ाने लगा. पहले उसने कुछ लोगों और एक मैड को टक्कर मारी. इसके बाद उसकी गाड़ी से उसकी पत्नी को टक्कर लगी और उनका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
पहले भी हो चुकी थी शिकायत
पीड़ित ने बताया कि वो पहले ही इस मामले की शिकायत पुलिस को एक मीटिंग में दे चुके थे. उन्होंने बताया कि पहले बिल्डर ने आश्वासन दिया था किAirbnb संचालन नहीं होगा और अगर होता है तो लाइट-पानी बंद किया जा सकता था. बावजूद इसके, रात के 2-3 बजे पेंटहाउस में लड़के-लड़कियां आते रहते थे. कुछ ही दिन पहले ही पति-पत्नी ने पेंटहाउस में शिफ्ट किया था और उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो गई.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस