कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव की ली चुटकी बोले , सीएम सूट-बूट में आए, हम गरीबों जैसे: कांग्रेस ने कहा- दिल की बात जुबां पर आई

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव के सूट-बूट पर चुटकी ली है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि आपकी तरफ से हमलोगों के लिए भी ऐसी व्यवस्था हो।

कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव की  ली चुटकी बोले , सीएम सूट-बूट में आए, हम गरीबों जैसे: कांग्रेस ने कहा- दिल की बात जुबां पर आई

मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन का माहौल हल्का-फुल्का और खुशनुमा रहा। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर मजाक किया, जिस पर सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से ठहाके लगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और निवेश से जुड़े आंकड़े भी रखे।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा ने इस साल अपनी स्थापना के 69 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राजधानी में बुधवार को एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। जिसमें भाजपा सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष सत्र की शुरुआत सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने भाषण से किया।

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सूट-बूट पहनकर सदन में आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर कहा, 'मुख्यमंत्री सूट-बूट में आ गए हैं और हम मंत्री-विधायक लोग गरीबों जैसी वेश-भूषा में हैं।' विजयवर्गीय की इस बात पर सदन में ठहाके लगे।

प्रदेश विधानसभा का 17 दिसंबर को 69 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 साल बाद विशेष सत्र का आयोजन किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज वह सकारात्मक बात करेंगे। कोई नकारात्मक बात नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान सभी की खूब तारीफ की। साथ ही बात करते-करते वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आए। 

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा, 'दिल की बात जुबां पर आ गई। कहीं न कहीं यह पीड़ा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री-विधायकों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आज तो विजयवर्गीय ने सदन में यह कह ही दिया।'

राज्यपाल ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

इससे पहले विधानसभा परिसर में ‘विधानसभा की सात दशक की यात्रा’ विषय पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विधानसभा की गौरवशाली ऐतिहासिक यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और अलग-अलग दौर के संसदीय कार्यों को तस्वीरों के जरिये सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

चित्र प्रदर्शनी में प्रथम विधानसभा के गठन से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण पड़ावों, ऐतिहासिक निर्णयों और यादगार क्षणों को संजोया गया है। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को विधानसभा की लोकतांत्रिक परंपराओं, संघर्षों और उपलब्धियों से रूबरू कराना है।

अभी 20-20 क्रिकेट चल रहा 

विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, अभी 20-20 क्रिेकेट चल रहा है। मैंने देखा है कि कप्तान सूर्यकुमार जैसे ही मैदान में उतरे, तो सब खिलाड़ियों को उन्होंने कट बांटी। हमारे कप्तान ऐसे हैं कि खुद ही सूट-बूट में आ गए। हम सब गरीब ऐसे ही बैठे हैं। इस पर सभी लोग हंसने लगे। इस पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि अध्यक्ष महोदय किट पूरी 230 होनी चाहिए। दोनों तरफ यह किट मिलनी चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने फिर कहा कि अध्यक्ष महोदय आपकी तरफ से मिलना चाहिए। यह निर्देश होना चाहिए... इस पर सभी लोग हंसने लगे। इसकी आपकी तरफ से कुछ व्यवस्था होनी चाहिए कि अपनी टीम का भी थोड़ा ध्यान रखें। 

सीएम की उपलब्धियां गिनाईं

इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कामों के बारे बताने लगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल ग्राेथ के अंदर एक हब बन रहा है। प्रदेश औद्योगिक क्रांति का केंद्र बन रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, रीजनल इंवेस्टर्स कॉन्क्लेव से देश और विदेश से निवेश लाना कोई छोटी बात नहीं है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 32 लाख करोड़ का निवेश आया है। इससे 23 लाख रोजगार का सृजन होगा। यह मुख्यमंत्री की बड़ी उपलब्धि है। किसानों के हित में निर्णय वापस लिया

विजयवर्गीय ने कहा कि रामवन गमन पथ, कृष्ण पाथेय, सेंट्रल विस्टा मध्य प्रदेश में बनाने की तैयारी है। सिंहस्थ 2028 आ रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि किसानों ने कहा कि जमीन नहीं देनी। हमारे मुख्यमंत्री ने सहृदयता दिखाते हुए अपना निर्णय किसानों के हित में वापस ले लिया। विजयवर्गीय ने अपने विभाग की भी उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्हाेंने कहा कि हमारा, चाल, चरित्र, चेहरा और आचरण सब लोग देखते हैं। जब पांच साल बाद चुनाव आते हैं तो जनता उसका परिणाम दिखाती है।