1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी: जबलपुर से नागपुर, भोपाल, प्रयागराज का सफर होगा महंगा, एनुअल पास भी महंगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हर साल की तरह इस बार भी टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगी। इसका सीधा असर चित्तौड़गढ़ जिले से कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और नीमच की ओर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी: जबलपुर से नागपुर, भोपाल, प्रयागराज का सफर होगा महंगा, एनुअल पास भी महंगा

1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को बड़ा झटका लगने वाला है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्ट में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी की सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो जबलपुर से नागपुर, भोपाल, रायपुर औप प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों के बीच सफर करते हैं. अब इन मार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा.

1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को झटका लगने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में करीब 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो जबलपुर से नागपुर, भोपाल, रायपुर और प्रयागराज के बीच यात्रा करते हैं। अब इन मार्गों पर टोल प्लाजा पर पहले से अधिक शुल्क देना होगा।

टोल प्लाजा पर बढ़ेगा खर्च

मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को 5 से 10 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं, फास्टैग के जरिए मिलने वाले करीब 3000 रुपए के वार्षिक पास की कीमत में भी लगभग 75 रुपए तक की बढ़ोतरी संभव है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

नई दरें क्या होंगी

संशोधित दरों के अनुसार, नागपुर रोड स्थित बरगी टोल पर कार चालकों को 165 रुपए, प्रयागराज रोड के सिहोर टोल पर 130 रुपए, भोपाल रोड के शहपुर टोल पर 90 रुपए और रायपुर रोड के बरेल टोल पर 35 रुपए का भुगतान करना होगा।

कैसे तय होती हैं टोल दरें

टोल टैक्स की दरें थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। हर साल के अंत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस सूचकांक की समीक्षा करता है और नई दरें तय करता है। इसके अलावा, सड़क की लंबाई और उपलब्ध सुविधाएं जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरंग भी टोल दरों को प्रभावित करती हैं। जिन क्षेत्रों में ये सुविधाएं अधिक होती हैं, वहां टोल शुल्क भी ज्यादा होता है।

एक अप्रैल से सालाना पास के लिए 3075 रुपए देने होंगे

NHAI ने कार के लिए बनाए जाने वाले सालाना पास की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी भी 1 अप्रैल से लागू होगी। अभी सालाना पास 3 हजार रुपए में बनता है, जिसमें 200 टोल बूथ क्रॉस करने की लिमिट होती है। 1 अप्रैल से बनने वाले सालाना पास के लिए अब 3075 रुपए देने पड़ेंगे।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ी कीमतें

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। यह बढ़ोतरी उसी सालाना रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है। देश भर में हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो फॉर्मूला तय है, उसी के आधार पर इस बार 2.5% की वृद्धि की गई है।