तीन दिन पहले वीडियो वायरल, अब MBA छात्रा की मौत ने खड़े किए सवाल,क्लासमेट के कमरे में मिला शव

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के मकान में एमबीए छात्रा का नग्न शव मिला है। कमरा युवक के क्लासमेट का है। दो दिन पहले युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

तीन दिन पहले वीडियो वायरल, अब MBA छात्रा की मौत ने खड़े किए सवाल,क्लासमेट के कमरे में मिला  शव

इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी।

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके के एक मकान से एमबीए कर रही छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मकान छात्रा के क्लासमेट का है। फिलहाल पुलिस उसे तलाश रही है। छात्रा ने आत्महत्या की, या उसके साथ कुछ अनहोनी हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

निजी कॉलेज में एमबीए कर रही छात्रा के मोबाइल से कॉलेज के ग्रुप पर एक आपत्तिजनक फोटो भेजा गया था। इसमें एक युवक के साथ वह नजर आ रही है। युवक के चेहरे को इमोजी से छुपाया गया था। परिजनों ने बताया कि छात्रा 10 फरवरी से घर आधारकार्ड अपडेट करने का बोलकर निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। उसने अपने क्लासमेट के साथ पार्टी में जाने का अपनी बहन को बोला था। रात को वह घर पर नहीं आई। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। दूसरे दिन छात्रा के पिता को कॉलेज प्रबंधन ने बुलवाया और ग्रुप में आए वॉट्सएप मैसेज के बारे में बताया। उसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके क्लासमेट के साथ जाने की जानकारी दी। पुलिस शंका के आधार पर क्लासमेट के यहां पहुंची, लेकिन ताला लगा होने के कारण लौट गई। शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आने लगी तो आस पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताला तोड़कर भीतर पहुंची तो छात्र का शव मिला।

उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रूम को सील किया। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि मृत्यु से पहले उसने किस किस से संपर्क किया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो भेजी होगी। फिलहाल पुलिस उसके क्लासमेट की तलाश कर रही है। वह मूलतः मंदसौर का निवासी है।

तीन दिन पहले घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, युवती 10 फरवरी से लापता थी. उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने के बात कहकर अपने पिता के साथ घर से निकली थी. पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था. वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया था कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है. छात्रा ने बहन को बताया था कि वह 11 बजे तक लौट आएगी. लेकिन वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया. 

पिता ने की पहचान

मृतिका के पिता ने बताया कि उन्हें थाने से फोन आया था कि वे तुरंत पीयूष के कमरे पर पहुंचे, पुलिस टीम भी वहां आ रही है. बेटी की पहचान उन्होंने उसके मोजों से की. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई. 11 फरवरी को वे रावजी बाजार थाने पहुंचे थे, जहां से उन्हें पंढरीनाथ थाने भेजा गया और देर रात गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई. 

गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका

द्वारकापुरी थाना पुलिस की शुरुआती जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. युवती के गले पर रस्सी जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव की स्थिति को देखते हुए घटना दो से तीन दिन पुरानी मानी जा रही है.

परिजनों के अनुसार, 11 फरवरी को खुशबू अपने पिता के साथ जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने गई थी. उसी रात वह सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी.